फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother-in-law's relative is ill... brother-in-law becomes victim of cyber fraud

Bijnor News: जीजा का रिश्तेदार बीमार... साला साइबर ठगी का शिकार

Thu, 14 May 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's relative is ill... brother-in-law becomes victim of cyber fraud
गजरौला शिव/बिजनौर। साइबर ठगों ने अब लोगों को झांसे में लेने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। साइबर ठग ने फोन कॉल पर खुद को जीजा बताकर किरतपुर क्षेत्र के एक शिक्षक से करीब 19 हजार रुपये ठग लिए। शिक्षक ने बताया कि कॉल करने वाली की आवाज उसके जीजा की आवाज से मेल खा रही थी। इसलिए उन्होंने तुरंत रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता लगने पर बुधवार सुबह उन्होंने बैंक शाखा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के ग्राम गजरौला शिव निवासी महेश चंद किरतपुर के श्री देव शंकर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह घर में सो रहे थे। उनके मोबाइल पर कॉल आई तो हड़बड़ाते हुए उन्होंने कॉल रिसीव की। कॉल करने वाले ने खुद को उनका जीजा बताते हुए कहा कि उसे उनके खाते में 45 हजार रुपये डलवाने हैं। फिर थोड़ी देर बाद कॉल की और बताया कि उनका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। 25 हजार रुपयों की सख्त जरूरत है। उसने शिक्षक के मोबाइल पर बार कोड भी भेज दिया लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हुए। फिर आरोपी ने दस हजार रुपये डालने के लिए कहा। वह भी ट्रांसफर नहीं हुए। इसके बाद कॉल करने वाले ने दूसरा बार कोड भेजा। उसमें शिक्षक ने 1999 ट्रांसफर कर दिए। महेश चंद ने कहा कि उनके द्वारा डाले गए 45 हजार रुपये अभी तक नहीं आए तो उसने भरोसा करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि अस्पताल में उन्हें रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन



विश्वास में आकर उन्होंने अलग-अलग समय पर तीन यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 18 हजार 997 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने यूपीआई कस्टमर केयर से संपर्क किया। वहां से उन्हें संबंधित बैंक को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई। इसके बाद पीड़ित ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बसी किरतपुर में लिखित शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी के इस मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जांच में पता चलेगा कि किन लोगों ने साइबर ठगी की है। - कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed