फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   British era VLP gun exhibition on Ganga's edge

गंगा की धरा पर ब्रिटिश काल की वीएलपी गन की नुमाइश

Sun, 06 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
British era VLP gun exhibition on Ganga's edge
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में पुलिस द्वारा लगाई गई शस्त्रों की प्रदर्शनी मे? - फोटो : BIJNOR
अचल चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। वेरी लाइट पिस्टल (वीएलपी) नाम की गन अब इतिहास बन चुकी है, लेकिन अगर इसका दीदार करना है तो गंगा स्नान मेले में चले आइए। जी हां गंगा की धरा पर इस गन की भी नुमाइश लगी है, जो कि ब्रिटिश काल की यादों को ताजा कर रही है। यह गन बिजनौर पुलिस को 1943 में मिली थी, जिसे सिडनी में बनाया गया था। हालांकि दो दशक पहले इसे इस्तेमाल से बाहर कर दिया गया।
गंगा स्नान मेले का आगाज हो चुका है। तमाम विभाग वहां प्रदर्शनी लगाते हैं। वहीं पुलिस महकमा भी लोगों को असलहा की प्रदर्शनी लगाकर आकर्षित कर रहा है। एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर शनिवार की सुबह ही प्रतिसार निरीक्षक पुलिस के इस्तेमाल में आने वाले असलहा को लेकर मेले में पहुंच गए थे और प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

असलहा की प्रदर्शनी रोमांच पैदा कर रही है। इसकी खास बात यह भी है कि इसमें एक एतिहासिक वीएलपी गन को भी रखा गया है। पीतल से बनी हुई यह गन मेड इन आस्ट्रेलिया है, जो कि साल 1943 में बिजनौर पुलिस को मिली थी। तब पुलिस की अंग्रेजी हुकूमत की हुआ करती थी। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि वेरी लाइट पिस्टल को सिग्नल पिस्टल भी कहा जाता है। इस पिस्टल का आविष्कार अमेरिकन नेवी के लेफ्टिनेंट एडवर्ड वेरी ने किया था, जिस वजह से इसका नाम वेरी भी पड़ा। किसी खतरे में या सहायता के लिए, कलरफुल कार्टिज फायर की जाती थी। दोनों विश्वयुद्घ में इसका खूब इस्तेमाल हुआ। हवा में फायर करते ही यह गन आसमान में रोशनी का रंग बिरंगा गुब्बार बना दिया करती थी। वजन अधिक होने की वजह से इसे बाहर कर दिया गया। हालांकि रखी सहेज कर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएलपी एक ऐतिहासिक असलहा है। जिसे इस्तेमाल नहीं होने पर भी संभाल कर रखा जा रहा है। अब इसकी जगह मिनी फ्लेयर आ गई है। वीएलपी को प्रदर्शनी में रखने का मकसद है कि लोगों को ऐतिहासिक वस्तुओं की जानकारी हो सके - दिनेश सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed