फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bridge built on tributary canal damaged

Bijnor News: क्षतिग्रस्त हुआ सहायक नहर पर बना पुल

Thu, 26 Dec 2024 08:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bridge built on tributary canal damaged
नहटौर। गांव टपरौला में गांगन नदी की सहायक नहर पर बनाए गए पुल की दीवार नहर में पानी आते ही दरक गई। ग्रामीणों ने पुल में मानक के अनुरूप साम्रगी न लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण विनोद कुमार चौहान, केशव कुमार, डॉ. अशोक कुमार, राम कुमार, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, आशु कुमार, संचित कुमार, कोमल कुमार आदि ने बताया कि अफजलगढ़ सिंचाई खंड की ओर से उक्त नहर की साफ सफाई व पालट, पुल निर्माण आदि का कार्य कराया जा रहा है। टपरौला में पुल निर्माण का कार्य 4 दिसंबर को पूर्ण हुआ था। करीब एक सप्ताह पूर्व पुल का डुल्ला (सपोर्ट) हटाकर पुल को चालू कर दिया गया था। मंगलवार को नहर में पानी छोड़ा गया तो पुल की दीवार दरक गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया। बताया कि निर्माण के समय भी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जेई नासिर हुसैन ने बताया कि दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। पानी बंद करा दिया गया। दीवार की मरम्मत कराई जाएगी।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed