फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bride refuses to marry, groom flirts with cousin sister-in-law

Bijnor News: दुल्हन का शादी से इनकार, दूल्हे ने चचेरी साली संग लिए फेरे

Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry, groom flirts with cousin sister-in-law
- बरात की चढ़त के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से कर दी थी मना, मंडप से पहुंची प्रेमी के घर
विज्ञापन

- दुल्हन के पिता ने अपनी भतीजी से फेरे कराते हुए बरात को किया विदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/शिवाला कलां। बरात की चढ़त के बाद दूल्हा फेरे लेने के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी के आभूषण उतारकर दुल्हन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। बाद में यह प्रेमी युगल गांव से चला गया। उधर, दूल्हे ने अपनी चचेरी साली के संग फेरे लिए। इसके बाद ही बरात विदा हो सकी।
सोमवार की शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम के साथ बरात की चढ़त की। इसके बाद बरात दुल्हन के द्वार पर पहुंची। फेरे की तैयारियां चल ही रही थी कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वधु पक्ष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने का दावा किया। कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी दिखा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद युवती आभूषण उतार कर प्रेमी के घर पहुंच गई। उधर, दुल्हन पक्ष के सामने विकट स्थिति बन गई। घर की दहलीज पर खड़ी बरात को अब लौटाया भी नहीं जा सकता था। तमाम तैयारियां धरी रहने वाली थी। इसी बीच दोनों पक्षों और रिश्तेदारों के बीच सहमति बनी। दुल्हन की चचेरी बहन से दूल्हे के फेरे कराए गए। मंगलवार की सुबह बरात को विदा किया गया। उधर, प्रेमी युगल गांव से कहीं ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed