{"_id":"5de6ab218ebc3e54a230e51c","slug":"breaks-traffic-rules-ties-death-bijnor-news-mrt456878032","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यातायात नियमों को तोड़ा, मौत से नाता जोड़ा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यातायात नियमों को तोड़ा, मौत से नाता जोड़ा’
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने यातायात नियमों की जानकारी दी
नूरपुर। एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और सीट बेल्ट व हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने को कहा। इस दौरान हेलमेट पहने बाइक सवारों को छात्रों ने फूल देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
मंगलवार की दोपहर 11 बजे विद्यालय में यातायात सुरक्षा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुशील कवि ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक मौत होने का कारण सड़क दुर्घटना है। डब्लूएचओ के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना औसतन 652 से अधिक लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। दुर्घटनाओं का बड़ा कारण वाहन चालकों का यातायात नियमों का पालन न करना और शराब पीकर वाहन चलाना है। रोड सेफ्टी के नियमों को अपनाकर हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। गोष्ठी के बाद प्रबंधक देवेंद्र कुमार और व्यवस्थापक कल्पना सिंह नरुका ने छात्रों को झंडी दिखाकर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रवाना किया। छात्रों ने गोहावर चौक पहुंचकर वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने की अपील की। छात्रों ने हेलमेट पहने बाइक सवारों को फूल भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही दुर्घटना से देर भली, चाहे कम हो दूरी, हेलमेट लगाना जरूरी और यातायात नियमों को तोड़ा, मौत से नाता जोड़ा आदि नारों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरुक किया। इस दौरान दौलतपुर पुलिस चौकी से आरक्षी कपिल चौधरी, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।