फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brainstorming was done to prevent road accidents, instructions were given

Bijnor News: सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए किया मंथन, दिए निर्देश

Sun, 28 Jul 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming was done to prevent road accidents, instructions were given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिजनौर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने पिछले महीने हुए सड़क हादसों पर संज्ञान लिया। उन्होंने हर हाल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि संवेदनशील दुर्घटना संभावित स्थानों का विश्लेषण किया जाए। जो भी दुर्घटनाएं हो रही है,उनका विश्लेषण कर रोकथाम संबंधी जरुरी उपाय करें। सड़को की समीक्षा के दौरान उन्होंने बिजनौर नगीना रोड़ पर निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए की सड़कों को गडढामुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर सुरक्षात्मक चिन्ह एवं रिफिलेक्टर लगवाएं जाएं। संबंधित मार्गों पर अवैध रूप से लगाए जाने यूनीपोल को हटाने के निर्देश दिए। नगर निकाय क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ वाले रास्तों का चिन्हिरण कर उन पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लागने की बात कही। कहा कि कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा ड्राइविंग करने पर उनका चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ी हुई है। जिले में कोई भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सीएमओ डाॅ. विजय कुमार गोयल, डीआईओएस जयकरण यादव, एआरटीओ शिव शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed