फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   boy murder after abusing during playing an online gaming in bijnor

बिजनौर : मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते हुई गाली गलौज, धारदार हथियार से युवक की हत्या, गांव में तनाव

Sun, 16 May 2021 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 May 2021 01:02 PM IST
सार

बताया गया कि दोनों युवकों के बीच ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान किसी बात को लेकर गाली गलौज हो गई थी, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे की हत्या कर डाली।

विज्ञापन
boy murder after  abusing during playing an online gaming in bijnor
bijnor police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह नहटौर थानाक्षेत्र में ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने के दौरान दो युवको के बीच रंजिश को लेकर एक युवक पर दूसरे युवक ने अपने परिवार के लोगो के साथ धारदार हथियारो से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


गांव फुलसंदी मे अमित कुमार व शिवम कुमार ओला पार्टी मोबाइल गेम खेलते थे। बताया जाता है कि मोबाइल गेम खेलने के दौरान वह आपस मे जुड़ जाते थे। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व उनमे आपस मे गाली गलौज हो गई थी। इसी को लेकर रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात को अमित गांव के तिराहे पर खड़ा था। शिवम पक्ष ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर धारदार हथियारो से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मे पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अमित का पिता थाना कोतवाली देहात मे होमगार्ड है। नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद रंजिश का आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हर पहलू की जांच होगी। हत्यारोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed