फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Body elections: physical verification of booths is being done even at night

निकाय चुनाव : रात में भी किया जा रहा बूथों का भौतिक सत्यापन

Sun, 09 Apr 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body elections: physical verification of booths is being done even at night
बिजनौर। भले ही अभी चुनावों की तारीख नहीं है लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। बूथों का भौतिक सत्यापन दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी किया जा रहा है। जिसमें यह परखा जा रहा है कि लाइट सही है या नहीं। उधर शरारती तत्वों की कुंडली खंगाली जा रही है, जिससे उन्हें मुचलका पाबंद किया जा सके। वहीं असलहा धारकों भी सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायत हैं। शासन ने अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही चुनाव की तारीख तय होने की भी संभावना है। ऐसे में प्रशासन के साथ साथ पुलिस भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है।
विज्ञापन

जिले के 18 निकायों में 257 मतदान केंद्र और 927 बूथ बनाए गए हैं। सभी निकाय 26 जोन और 63 सेक्टर में विभाजित किए गए हैं। अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं 448 बूथ रखे गए हैं , जबकि 282 बूथ संवेदनशील श्रेणी में है। अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम रहेंगे। इन पर होने वाला चुनाव भी तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिन और रात में भी भौतिक सत्यापन करने में लगे हैं। बूथों की व्यवस्था के साथ साथ लाइट भी देखी जा रही है। साथ पिछले चुनावों के वक्त हुए विवादों के संबंध में भी पुलिस कुंडली खंगाल रही है। जिन लोगों से चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें मुचलका पाबंद किया जाएगा।


वर्जन::
जिनसे गड़बड़ी की आशंका है, ऐसे शरारती तत्वों को चिन्हित कर मुचलका पाबंद किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। रात में भी बूथों का भौतिक सत्यापन करते हुए व्यवस्थाओं का परखा जा रहा है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर लिया गया है।....डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed