{"_id":"638f9354cbf91f4905526046","slug":"body-elections-due-to-reservation-the-claimants-beat-the-rhythm-bijnor-news-mrt6166826113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: आरक्षण होते दावेदारों ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: आरक्षण होते दावेदारों ने ठोकी ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव : आरक्षण होते दावेदारों ने ठोकी ताल
बिजनौर। जिले में सभी निकायों पर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। कई दावेदारों ने राजनीतिक आकाओं की शरण ले ली है, वहीं कई अपने बिरादरी के वोट और विधानसभा में उपेक्षा होने का हवाला देकर टिकट मांग रहे हैं। जिले में 12 पालिका और 06 नगर पंचायत हैं। 18 निकायों में से 15 पर अध्यक्ष पद की सीट सामान्य होने पर दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। इन सीटों पर चुनाव में उतरने को किसी बिरादरी के लिए बंदिश नहीं है। अब दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। वहीं किरतपुर और शेरकोट में एससी सीट होने पर दिग्गजों को झटका लगा है।
बिजनौर नगर पालिका की बात करें तो यहां पर भाजपा में काफी पहले ही दावेदारों ने आवेदन पार्टी जिलाध्यक्ष को सौंप दिए थे। इसमें कई वर्गों के आवेदन थे। माना जा रहा था कि यदि सीट सामान्य न रही तो जिस वर्ग का आरक्षण होगा, उसी के दावेेदार रह जाएंगे। अब सीट सामान्य हुई तो दावेदार अपने आवेदन वापस लेने को तैयार नहीं है। अब तक करीब दस दावेदार टिकट के लिए ताल ठोक चुके हैं।
पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा से डॉ.नवनीत गर्ग, डॉ.नीरज शर्मा, विकास अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, धनश्याम गुप्ता, नीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल आदि के नाम दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि जो भी आवेदन आए हैं, उन्हें पार्टी हाईकमान को सौंप दिया जाएगा। वहीं से टिकट पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
हल्दौर में कई दिग्गज मैदान में कूदे
हल्दौर। नगर में निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव की सामान्य सीट की शासन द्वारा आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। भाजपा द्वारा घोषित मोहल्ला खेड़ा निवासी व नगर महामंत्री अमर सिंह उर्फ पम्मी ने सिंबल पर दावेदारी पेश कर एससी सीट पर 2017 में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा था।
नगरवासियों के अनुसार जिसमें उन्होंने मोहल्ला खेड़ा निवासी सपा प्रत्याशी दीपक को हराया था। करीब चार वर्ष के बाद भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। इस बार भाजपा के टिकट दावेदारी में लगे हुए है। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कुंवर राहुल, पूर्व नगर अध्यक्ष व नामित सभासद हंसराज राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, 18 सेक्टरों के शक्ति केंद्र प्रमुख संजीव बैस, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य राजकुमार राजू, विजय चौहान, संजीव सुदर्शन व सपा से पूर्व नगर अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह, बसपा से अनीस व निर्दलीय से सुशील वर्मा, गौरव चौहान गोल्डी आदि चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए है। कांग्रेस से अध्यक्ष पद चुनाव के चुनाव को लेकर किसी प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
धामपुर में नए-पुराने कई दावेदार मैदान में
धामपुर। नगरपालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के कारण पुराने चेयरमैन एवं पुरुष वर्ग के चेहरे खिल गए हैं। धामपुर में भाजपा और सपा दो पार्टियों के प्रत्याशी जोर शोर से लगे हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता के अलावा राघव शरण गोयल पूर्व पालिका अध्यक्ष, लीना सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, डॉ. आदित्य अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी आदि भी टिकट की दावेदारी में अपना दावा पेश कर रहे हैं। जबकि सपा पार्टी से रवि चौधरी, महमूद कस्सार, योगेश रस्तोगी, मेराज अली, मतलूब अंसारी, सलमान अंसारी, जावेद उमर, नाजिम कुरैशी, हाजी अब्दुल कलाम अंसारी, जावेद सईद आदि पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं
किरतपुर में बदले बदले नए आ रहे समीकरण
किरतपुर। पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण की लिस्ट जारी होने पर किरतपुर में पालिका अध्यक्ष पद की चुनावी तय्यारियों में जुटे सामान्य जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के दावेदारों के चेहरे लटक गये हैं। वहीं किरतपुर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर अनुसूचित जाति में हर्ष व्याप्त हो गया है।
सोमवार की शाम शासन स्तर से स्थानीय निकाय चुनावों के आरक्षण की घोषणा होने के बाद वर्तमान चेयरमैन अब्दुल मन्नान, चुनावी मैदान में जोर आजमाइश में जुटे सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रबल दावेदारों के खेमों में मायूसी छा गई। किरतपुर में सपा से सबसे ज्यादा दावेदार अध्यक्ष पद के चुनाव की तय्यारी में रात दिन एक किए हुए थे, उनके चेहरे लटक गये। सबसे बड़ा झटका चेयरमैन अब्दुल मन्नान को लगा है। माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी से अब्दुल मन्नान ही एक मजबूत चेहरा है। यहां अन्य पार्टियों में बसपा से जगराम सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह रवि, भाजपा से मुंशी राम प्रजापति, देवेन्द्र चौधरी, सपा से नीलम पारस, पुरुषोत्तम कुमार बब्बी हैं। जबकि कांग्रेस से कोई चेहरा सामने नहीं आया। हालांकि दावेदार आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्याशी लखनऊ का रुख कर रहे हैं।
अफजलगढ़ में सक्रिय हो गए दावेदार
अफजलगढ़। निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा तथा सपा सहित एक निर्दलीय ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी अब तक भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए सर्वाधिक दावेदारी सामने आई है। वहीं सपा का टिकट हासिल करने के लिए दो दावेदारों के नाम सामने आए है।
भाजपा से वर्तमान चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट तथा शमीम अहमद अंसारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष नफीस कुरैशी, मुकेश शर्मा व अनिल नारायण के नाम सामने आए हैं। मुकेश शर्मा नगर मंडल अध्यक्ष होने के नाते पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ होने के चलते दावेदारी ठोक रहे हैं। दूसरी ओर वजीर अहमद ठेकेदार तथा शेख शाहिद कप्तान सपा से दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस तथा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा सामने नहीं आया है।
सबको मौका, दावेदार टिकट की जुगत में जुटे
स्योहारा। स्योहारा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत सहसपुर अध्यक्ष पद की सीट सामान्य होने से सभी दावेदारों के चेहरें खिले हुए हैं। स्योहारा में सर्वाधिक पालिकाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट के लिये लाईन में लगे हुए हैं।
नगर पालिका परिषद स्योहारा में अभी तक कभी भी पालिकाध्यक्ष की सीट आरक्षित नहीं हुई है। इस बार पालिकाध्यक्ष की सीट आरक्षित होने की उम्मीद थी लेकिन सोमवार को जारी आरक्षण सूची के बाद अब सामान्य हो गई है। भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे मुकेश रस्तोगी व्यापारी नेता अरुण वर्मा, डॉ. विनीत देवरा, आलोक अग्रवाल, सुरेन्द्र अरोड़ा, बदर खान, नईम इदरीशी, अकरम अंसारी आदि भाजपा से दावेदारी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक हाजी नईमुल हसन, बसपा से हाजी आमिर चौधरी, कांग्रेस पार्टी से खलीक चौधरी आम आदमी पार्टी से फैसल वारसी एआईएमआईएम से मरगूब अहमद व निर्दलीय पार्टी से वर्तमान पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील डॉ. दानिश कमाल, सुएब असलम अंसारी, आसिफ उस्मान मैदान में हैं।
सहसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के दावेदारों में वर्तमान पंचायत अध्यक्ष हुमा खान, जहीन अख्तर, हसीब अहमद, हाजी इदरीश, भाजपा से फहीम अहमद, अमजद अली आदि अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। स्योहारा पालिका अध्यक्ष व सहसपुर पंचायत अध्यक्ष पद यदि इस बार आरक्षित होता तो नए समीकरण बनने के आसार थे।
झालू में दस से ज्यादा महिला दावेदार
झालू। नगर निकाय अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची सोमवार को आने के बाद चुनाव शीघ्र होने के आसार बन गए हैं। कस्बा झालू में छह मुस्लिम, पांच हिंदू दावेदार चुनाव मैदान में है। मुस्लिम दावेदार महिला पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे है। जबकि हिंदू दावेदारों में एक को छोड़कर सभी पोस्टर वार तक सीमित है।
अधिकतर इस इंतजार में है कि भाजपा पार्टी किस दावेदार को टिकट देती है। तब ही चुनाव में ताल ठोकी जाए। सूत्रों की माने तो एक दावेदार बसपा से भी संपर्क बनाए हुए है। यदि भाजपा से टिकट नहीं मिला तो पलटी मारने में भी नहीं हिचकिचाएगा। मुस्लिम दावेदारों में सपा से राशिद हुसैन की पत्नी किश्वर जहां, वर्तमान चेयरमैन की पत्नी सायमा बेगम , भाजपा से मोहम्मद असलम अंसारी की पत्नी मालती अंसारी, बसपा से अफशा पत्नी वसीम, निर्दलीय नफीस सेठ की पत्नी आयशा, कांग्रेस पार्टी से रफत पत्नी नाजमीन बेगम प्रबल दावेदार हैं। हिंदू समाज से संजीव चौधरी की पत्नी कविता, लोकेंद्र की पत्नी मोना चौधरी, शिवम अग्रवाल की पत्नी चिंकी गुप्ता, ज्ञानेशवर की पत्नी रमा शर्मा, सुधीर की पुत्र वधू रविता पत्नी संजीव कुमार भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
अनारक्षित होते ही बढ़ी बढ़ापुर में सरगर्मी
बढ़ापुर। बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के साथ ही कस्बे में चुनावी सरगर्मियां बढ़ी है। चुनाव की तैयारी में लगे कई लोग भाजपा व सपा से टिकट पाने की जुगत में है। बसपा व कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले किसी दावेदार का नाम अभी सामने नहीं आया है।
बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए भाजपा के ठाकुर रामपाल सिंह, ठाकुर अजयराज सिंह, ठाकुर राजीव सिंह, हिमांशु अग्रवाल, संजीव कुमार बंटी, भीम सिंह कश्यप, राहुल कश्यप, मुकेश आर्य व अब्दुल वली समेत 12 लोगों ने आवेदन किया था। पिछले चुनाव में भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़े संजीव कुमार बंटी मात्र 252 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आबिद अंसारी से पराजित हुए थे।
सपा से टिकट पाने की दावेदारी में मोहम्मद आसिफ, नाजिम हुसैन, मोहम्मद राशिद व शमीम अंसारी के नाम शामिल है। कांग्रेस व बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले किसी भी प्रत्याशी का नाम अभी सामने नही आया है। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. दिलशाद अंसारी भी पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। मौजूदा पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आबिद अंसारी इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ने की बात कह रहे है।