फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blown up a bag full of cash worth six and a half lakh rupees

साढ़े छह लाख रुपये की नगदी से भरा बैग उड़ाया

Mon, 05 Jul 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Blown up a bag full of cash worth six and a half lakh rupees
साढ़े छह लाख रुपये की नगदी से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

नगीना। रजिस्ट्री कराने से पहले पुराने तहसील परिसर में स्थित कातिब (दस्तावेज लेखक) के बस्ते पर पहुंचे ग्राम मंझेड़ा निवासी तीन व्यक्तियों के पास रखे 6 लाख 70 हजार रुपए से भरा बैग चोरी कर ले गया। बैग गुम होने के बाद पुरानी तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
क्षेत्र के ग्राम मझेड़ा निवासी रईस, सरफराज व रफीक अहमद सोमवार की दोपहर किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पुरानी तहसील परिसर में स्थित उप निबंधन कार्यालय पहुंचे। रजिस्ट्री कराने से पूर्व रजिस्ट्री कागज तैयार कराने के लिए वह पुरानी तहसील परिसर में स्थित एक कातिब के बस्ते पर पहुंच गए। बताया जाता है कि जमीन बेचने वाले 13 लोग भी बस्ते पर ही मौजूद थे। बस्ते पर हस्ताक्षर करने के दौरान जमीन खरीदार तीनों व्यक्तियों में से किसी एक की निगाह रुपये से भरे बैग पर गई तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। बताया जाता है कि बैग सरफराज के पास था जो कि उसने हस्ताक्षर करने के दौरान वहीं रख दिया था।
विज्ञापन

तीनों खरीदारों ने बताया कि बैग में 6 लाख 70 हजार रुपये के अलावा एक चेक बुक भी थी। घटना के बाद तीनों ने बैग लेे जाने वाले चोरों को ढूंढने के लिए बहुत भागदौड़ की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। सरफराज ने पुलिस को तहरीर देकर बस्ते पर मौजूद कुछ लोगों पर बैग गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed