फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blankets started being made again in Najibabad factory

कंबल कारखाने में शुरू हुआ काम

Thu, 10 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Blankets started being made again in Najibabad factory
नजीबाबाद के कंबल कारखाने में तैयार कच्चे कंबल देखते अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के कारखाने में फिर बनने लगे कंबल
विज्ञापन

नजीबाबाद। दो दशक के बाद नजीबाबाद का बंद कंबल कारखाना फिर से गुलजार हो गया है। कंबल कारखाने में 400 कच्चे कंबल तैयार करने के साथ कंबल बनाने का काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री के प्रयास से करीब 55 लाख रुपये की लागत से कंबल कारखाना फिर से चालू हुआ है। कंबल कारखाने के प्रबंधक/व्यवस्थापक राम कवांर के निर्देशन में 400 कच्चे कंबलों की पहली खेप तैयार हो चुकी है। जल्द ही कंबल कारखाने में जेनरेटर, पानी आदि की व्यवस्था होने के बाद तैयार कंबलों की फिनिशिंग का काम शुरू होगा। कंबल कारखाने में फिलहाल करीब एक दर्जन कारीगरों की व्यवस्था की गई है। ताना व्यवस्थित करने का काम पानीपत से आए अनीस अहमद को सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त सुभाष सिंह, समर सिंह, महावीर, ऋषिपाल, सुरेंद्र आदि कच्चे कंबल को तैयार करने के काम में जुटे हैं।
विज्ञापन

कारखाने की ओर से तीन महिलाओं अनीता, गायत्री और रेखा को नली भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों महिलाएं चरखे के द्वारा नली तैयार करतीं हैं। कारखाने की व्यवस्थाओं में प्रबंधक के साथ बाबूराम, सोना आदि सहयोगियों के रूप में कंबल कारखाना जीर्णोद्धार योजना में जुटे हैं। प्रबंधक/व्यवस्थापक राम कवांर ने बताया कि जल्द ही तैयार कच्चे कंबलों की फिनिशिंग का काम शुरू किया जाएगा। कंबल कारखाने में पहली खेप में तैयार होने वाले कंबलों की अनुमानित कीमत 465 रुपये आएगी। करीब 7.5 फीट लंबे और 4.5 फीट चौड़े कंबल का वजन दो किलो 200 ग्राम से दो किलो 400 ग्राम तक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed