फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers staged a sit-in, demonstration in the tehsil

समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना, प्रदर्शन

Mon, 07 Mar 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in, demonstration in the tehsil
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया तहसील में धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस बाबत एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार को कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। यहां पर किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह जाट ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से किसानों की समस्याओं का निदान नहीं कराया जा रहा है। आवारा गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहा है। तहसील में आय, जाति और अन्य प्रमाण पत्रों को बनवाने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आए दिन गांवों में गुलदार हमला कर किसानों व उनके परिजनों को को जख्मी कर रहे हैं। पर वन विभाग घटनाओं का पता होने के बाद मौन हैं। किसानों ने चीनी मिल से पैदावार के हिसाब से गन्ने की पर्चियां उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि दो साल से लोनिवि की ओर से शुगर मिल-अजीतपुर दासी मार्ग का निर्माण हुआ था। मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। पर विभाग ने उसकी मरम्मत नहीं कराई। विद्युत निगम पर बिजली के बिलों को अनाप-शनाप भेजने का आरोप लगाते हुए माफ करने की मांग की। बैठक में डॉ. जसवंत सिंह, महेश चंद, महिपाल सिंह, प्रेम राज सिंह, सत्येंद्र कुमार, कुशल पाल सिंह, हुकम सिंह, सतपाल सिंह, महिपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, दीपांशु, चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, मास्टर संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह व अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed