फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU Bhanu picket at SDM office

भाकियू भानु का एसडीएम कार्यालय पर धरना

Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
BKU Bhanu picket at SDM office
धामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : DHAMPUR
भाकियू भानु का एसडीएम कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कृषि कानून के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ता दस बजे एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कृषि कानूनों को किसानों की बर्बादी करने वाला कानून बता कर रद्द कराने की मांग की। कहा कि सरकार ने किसानों का मांग करने के बाद भी गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया। घरेलू गैस के बगैर मांग करने पर ही दाम एक माह में दो बार बढ़ा दिए।

कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल से टैक्स हटाने, बिजली की दरें कम करने, किसानों को बिजली कनेक्शन फ्री, सिंचाई के लिए बिल माफ करने, किसानों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने, गन्ने की लागत का डेढ़ गुना कीमत देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने, तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में ब्लाक अध्यक्ष हरिराजसिंह, प्रेम राज सिंह, डॉक्टर जगदीश सिंह, डॉ जसवंत सिंह, केशव त्यागी, राम सिंह, हरनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, महेश कुमार, सुभाष चंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed