फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP workers came in protest against the newly appointed BJP Mandal President

Bijnor News: नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरोध में आए भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 10 Jan 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
BJP workers came in protest against the newly appointed BJP Mandal President
स्योहारा में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : संवाद
बिजनाैर, स्योहारा। भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद भाजपाइयों में विद्रोह होना शुरू हो गया है । 32 बूथ अध्यक्षों सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सन 2019 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है उसके बावजूद नके द्वारा मंडल अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा गया और संगठन द्वारा उनको मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। जबकि पार्टी में कई कार्यकर्ता कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष प्यारेलाल सैनी ने कहा कि यदि पार्टी द्वारा अपना फैसला नहीं बदला गया तो सभी बूथ कार्यकर्ता एक दिन बाद अपना इस्तीफा दे देंगे।
राजवीर सिंह त्यागी ने कहा कि संगठन को चयन करते समय सभी बातों को ध्यान में रखना था और स्थानीय संगठन के परामर्श लेना चाहिए था। हम सब संगठन के फैसले का विरोध करते हैं। इस मौके पर मनोज भटनागर, अमित शर्मा, शशांक विश्नोई, आमिर उमर, नीटू जोशी, जब्बार अंसारी, डॉ. हसन सिद्दीकी, अकरम अल्वी, अरविंद्र बाल्मीकि, विनय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed