{"_id":"58961ce34f1c1b953fe8229b","slug":"bjp-will-finish-scam-from-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपी से स्कैम खत्म कर देगी भाजपा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपी से स्कैम खत्म कर देगी भाजपा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में हरियाणा सरकार में वित्त राजस्व एवं कराधान कानून मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के गुंडाराज से त्रस्त हो चुकी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हरियाणा सरकार में वित्त राजस्व एवं कराधान कानून मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के गुंडाराज से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा की सरकार प्रदेश से स्कैम (सपा, कांग्रेस, अखिलेश यादव और मायावती) को खत्म कर देगी।
एक होटल में पत्रकारों से में कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हरियाणा में जाट आरक्षण के लिए हुई हिंसा में खाप का एक भी सदस्य नहीं था। हरियाणा में हिंसा कांग्रेसियों ने कराई है। यूपी में भाजपा का विरोध करने के लिए हरियाणा से कोई भी खाप नेता नहीं आया है। कांग्रेस और सपा साजिश करके झूठ फैला रहे हैं। यहां जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, बिजनौर से प्रत्याशी सुचि चौधरी, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, युवा प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल, कविता सिंह, राममोहन अग्रवाल, विकास अग्रवाल मौजूद रहे। इस मौके पर सपा नेता शिवपाल यादव के करीबी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कामेंद्र तोमर ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभिमन्यु सिंह के सामने तमाम ग्राम प्रधानों व समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।