{"_id":"579baa3a4f1c1ba61521e5fc","slug":"bittu-lost-life-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से हार गई बिट्टू की प्रेमिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी से हार गई बिट्टू की प्रेमिका
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी के संग जहर खाने वाली प्रेमिका ने भी बृहस्पतिवार की रात दम तोड़ दिया। 25 जुलाई से लापता छात्रा ने अपने प्रेमी के संग रोडवेज बस स्टैंड के पास जहर खा लिया था। युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी और युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। गांव मोहंडिया का बिट्टू अपनी प्रेमिका के साथ 25 जुलाई को घर से चला गया था। प्रेमिका एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी और अपने पेट में दर्द होने की बात कहकर वह स्कूल से चली गई थी, लेकिन शाम तक भी घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे तलाश की। पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को प्रेमी युगल ने रोडवेज के पास एक होटल में जहर खा लिया था। दोनों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया था। उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद बिट्टू की मौत हो गई थी, जबकि चिकित्सकों ने प्रेमिका को रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे बिजनौर में ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार रात युवती ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन