{"_id":"671bf5e3fc3fecef1e0d03a4","slug":"bittu-had-murdered-his-cousin-police-caught-him-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-134445-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिट्टू ने की थी रिश्ते के मौसा की हत्या, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिट्टू ने की थी रिश्ते के मौसा की हत्या, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। पुलिस ने गांव हकीमपुर नारायण उर्फ नंगला निवासी बिट्टू को 20 अक्तूबर को रिश्ते के मौसा सुरेश कुमार (55) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव आनंदखेड़ी निवासी सुरेश पुत्र लाल सिंह धामपुर थाना क्षेत्र में गांव पीपलसाना में गन्ना कोल्हू पर काम करता था। उसके साथ धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर नारायण उर्फ नंगला निवासी बिट्टू पुत्र सुदामा भी काम करता था। सुरेश, बिट्टू का रिश्ते का मौसा लगता है।
सुरेश के भाई दिनेश की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई गई थी। बताया था कि उसका भाई सुरेश और बिट्टू दोनों 20 अक्तूबर को आनंदखेड़ी से गन्ना कोल्हू पर काम करने के लिए निकले थे ।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आरोपी बिट्टू ने सुरेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नूरपुर मार्ग पर गांव नींदडू के पास मोहसिन के कारखाने के सामने खड़ी झाड़ियों में छुपा दिया, जिसका शव 23 अक्तूबर को बरामद हुआ।
सीओ के अनुसार, पीएम रिपोर्ट में मृतक व्यक्ति के सिर में किसी नुकीले पत्थर आदि से वार कर हत्या किया जाना पुष्ट हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।ा