फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bittu had murdered his cousin, police caught him

Bijnor News: वन विभाग ने जिले में तलाशे 1407 वेटलैंड

Sat, 26 Oct 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bittu had murdered his cousin, police caught him
बिजनौर में बैराज पर गंगा किनारे बैठे प्रवाक्षी पक्षी। संवाद
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। अभी तक वेटलैंड के नाम पर आप गंगा बैराज पर हैदरपुर, अफजलगढ़ क्षेत्र में हरेवली और पीलीडैम को ही जानते होंगे। आंकड़ों पर नजर डालें तो यह चौंकाने वाले हैं। जिले में दस या बीस नहीं, बल्कि 1407 वेटलैंड मौजूद हैं, जिन्हें वन विभाग ने चिह्नित किया है। इनमें से बड़े वेटलैंड को चिह्नित कर उनके संरक्षण का काम भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा जिलों से होकर गुजरने वाली हस्तिनापुर सेंक्चुअरि प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतरीन ठिकाना है। यहां पर 16 वेटलैंड मौजूद हैं। इसके अलावा बिजनौर जिले की बात करें तो यहां पर वेटलैंड की संख्या 1407 तक है। इनमें से कई ऐसे हैं, जहां सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का बसेरा भी रहता है।
विज्ञापन

क्योंकि यहां पर पक्षियों के लिए दलदल, कम गहरा पानी, घास के मैदान, रुकने को पर्याप्त जगह और उनके लिए हर तरह का भोजन यहां उपलब्ध है। वन विभाग ने वेटलैंड की पूरी सूची तैयार कर ली है और अब इनमें से ऐसे वेटलैंड चिह्नित किए जाएंगे, जहां पर प्रवासी पक्षी आते हैं। प्रशासन के साथ मिलकर जहां अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n ये होते हैं वेटलैंड वेटलैंड, जिसे आद्रभूमि भी कहा जाता है, यहां झील, दलदल, रुका हुआ पानी, जहां मछलियों से लेकर छोटे-छोटे जलीय जीव, घास के छोटे या बडे़ मैदान आदि चीजें होती हैं। हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में 16 वेटलैंड हैं, वहीं बिजनौर में हरेवली पर काफी बड़ा वेटलैंड है। इन क्षेत्रों में दिसंबर से मार्च माह के बीच कॉमन क्रेन, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क, लिटिल ग्रेब, ग्रेट कॉर्मोरेंट, बुली नेक्ड स्टॉर्क, एशियन ओपन बिल स्टॉक, ग्रे लैग गूज, बार हेडेड गूज, सफेद इबीस, नॉर्दन पिनटेल, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रिस्टेड पोचार्ड, सारस क्रेन, कॉमन कूट, लाल सुर्खाब आसानी से देखे जा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed