फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bird flu update: chickens and chicken has been banned from Uttarakhand to Bijnor

बर्ड फ्लू : उत्तराखंड से चूजे, मुर्गी लाने पर लगी रोक, अफसरों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Tue, 12 Jan 2021 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jan 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bird flu update: chickens and chicken has been banned from Uttarakhand to Bijnor
मुर्गियां फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू के मद्देनजर प्रशासन ने उत्तराखंड से चूजे या मुर्गी को जिले में लाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही पक्षियों के 287 सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


बर्ड फ्लू को लेकर शासन, प्रशासन पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं। बिजनौर जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है, फिर भी सतर्कता बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शासन द्वारा पशुपालन विभाग व वन विभाग के अफसरों को गाइडलाइन जारी की जा रही है। जिले में कुछ कौए मरे मिले, लेकिन पोस्टमार्टम में उनकी मौत सामान्य पाई गई थी। साथ ही कबूतरों में मेरेक्स डिजीज आने की वजह से कबूतरों की मौत हो रही है। मुर्गियों में बर्ड फ्लू फैलने से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संबंध में शासन ने सोमवार को दूसरे राज्यों से चूजों व मुर्गियों को लाने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


जिले की सीमा उत्तराखंड राज्य से मिलती है। यहां पर भी व्यापारी उत्तराखंड से चूजे, मुर्गी लाते हैं और लेकर भी जाते हैं। शासन के निर्देश के बाद डीएम ने उत्तराखंड से लाए जाने वाले चूजों, मुर्गी पर रोक लगा दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में दूसरे राज्यों से किसी भी पक्षी को नहीं लाने दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरधना हत्याकांड: विधायक संगीत सोम बोले- आरोपियों को फांसी दिलाकर रहेंगे, परिवार को दी पांच लाख की मदद


कलक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
पशुपालन विभाग द्वारा कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पर तीन पशुधन प्रसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर कोई भी सूचना दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: मेरठ कैंट स्टेशन पर भाकियू तोमर गुट की पंचायत, कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान

भेजे गए सैंपल
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह के अनुसार सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। शासन से हर महीने 30 सैंपल भेजने का निर्देश मिला है जिसका पालन किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed