{"_id":"5f08af8c8ebc3e6382312901","slug":"bike-riding-siblings-died-due-to-collision-of-trolley-bijnor-news-mrt490621886","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में भाई बहिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में भाई बहिन की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत
नहटौर। गांव सदरूदीनगर में टैक्टर ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
गांव सदरूदीनगर निवासी इब्राहिम का पुत्र अरबाज (19) अपनी बहन हिना (13) और एक अन्य बहन के साथ शुक्रवार देर रात बाइक से नहटौर जा रहा था। गांव में ही एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी, जिसमें लोहे के गाटर भरे हुए थे। अंधेरे के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखी और तेज गति में बाइक टैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में अरबाज और हिना की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई-बहन की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल दूसरी बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। कोतवाल का कहना था कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।