फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riders kept slipping and falling, resulting in traffic jams

Bijnor News: फिसलकर गिरते रहे बाइक सवार, बने जाम के हालात

Sun, 03 Mar 2024 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike riders kept slipping and falling, resulting in traffic jams
पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हाल
विज्ञापन

- कोतवाली देहात में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर पानी भरने से लोग रहे बेहाल


संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बारिश से जगह जगह कीचड़ फैल गया। जलभराव की स्थिति बनी रही। ओवर ब्रिज निर्माण के चलते हालात बद से बदतर हो गए। सर्विस रोड पर पानी भरने और गड्ढों के दिखाई नहीं देने से दिनभर बाइक सवार फिसलकर गिरते रहे। बार-बार जाम भी लगता रहा, जिसमें कांवड़ियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
कोतवाली देहात में बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नगीना बाईपास से लेकर कोतवाली देहात ईदगाह तक भारी कीचड़ फैली हुई है। कावड़ यात्रा के चलते कोतवाली देहात में रूट डायवर्जन किया गया है। कोतवाली देहात से होकर मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बदायूं, जनपदों को जाने वाले कांवड़िये कोतवाली देहात से नहटौर मार्ग से होकर जा रहे हैं। कावड़िये भी कीचड़ वाले मार्ग से जाने को विवश हैं।
विज्ञापन


नहीं हुई सुनवाई
व्यापार मंडल कोतवाली देहात के अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि एक महीने से सर्विस रोड डालने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के साथ हुई बैठक में आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक सर्विस रोड नहीं डाली गई है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की स्थिति बेहद खराब
कांवड़ सेवा समिति के सदस्य अंशुल शर्मा ने बताया कि कोतवाली देहात की सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। नगीना बाईपास से लेकर बिजनौर मार्ग पर स्थित ईदगाह तक सड़क पर गड्ढे, कीचड़ और जाम से ग्रामीण हलकान है। उन्होंने अति शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण और सर्विस रोड बनाने की मांग की है।


ओवरब्रिज निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों से बात हुई है। सोमवार को सड़क से कीचड़ हटाकर सड़क को ठीक किया जाएगा। कांवडि़यों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - रविंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed