{"_id":"67c49d1dec5cb293c70e6883","slug":"bike-rider-lekhpal-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-144293-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार लेखपाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार लेखपाल की मौत
Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार नजीबाबाद में तैनात लेखपाल रामेश्वर राणा की माैत हो गई।
उत्तराखंड के सितारगंज तहसील, थाना नानकमत्ता के मोहल्ला नवीन नगर निवासी रामेश्वर राणा ( 55 वर्ष) पिछले काफी समय से नगीना के मोहल्ला लाल सराय स्थित एक मकान में किराए पर परिवार सहित रहते थे। रामेश्वर राणा नजीबाबाद तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। रविवार की रात करीब सात बजे वह बाइक द्वारा नजीबाबाद से नगीना आ रहे थे तो द्वारिकेश चीनी मिल के करीब सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई।
लेखपाल रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर अवस्था में घायल लेखपाल रामेश्वर राणा को सीएचसी पर लाई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रों व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।