फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies in road accident in Nipadu

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident in Nipadu
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नींदडू़। सड़क हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार रात करीब सात बजे गांव मटोरा मान निवासी मुनेशपाल (48) धामपुर के निजी अस्पताल में बेटे आकाश की बीमार पत्नी को देखकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर पीछे गांव का ही खूब सिंह (40) बैठा था। नींदडू़ पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक किसी वाहन से टकरा र्गई। बाइक सवार दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने मुनेशपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक के पुत्र आकाश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना कोतवाली धामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
वहीं अफजलगढ़ में रविवार दोपहर गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी वेद प्रकाश सिंह 55 वर्ष सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को परिजनों तथा गांववालों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन घायल को उपचार के लिए धामपुर स्थित निजी नर्सिंगहोम में ले गए थे। वहां रविवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शांति देवी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed