फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies after colliding with divider

Bijnor News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 12 Nov 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with divider
अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के पास बाइक डिवाइडर से टकराने से उदयभान (25) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी आसफाबाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उदयभान बाइक से भूतपुरी गया था। जब वह दोपहर करीब दो बजे लौट रहा था तो गांव आलमपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी में ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में शोक छा गया। उदयभान अविवाहित था तथा मजदूरी करता था। सीओ आलोक सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद

अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed