{"_id":"6887c61a16b85514b40e9a54","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-divider-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-156048-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार से बरेली जा रहे बाइक सवार भागूवाला में अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में बाइक चालक शोभित की मौत हो गई, जबकि उसका भाई सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया।
भागूवाला में बिजली घर के निकट हाईवे पर बाइक टकरा गई। हादसे में बरेली के पटेल नगर निवासी बाइक चालक शोभित और उसका भाई सौरभ घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को मंडावली के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। सौरभ को चिकित्सकों ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मंडावली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों युवक अपने पिता से मिलने दिल्ली गए थे। दिल्ली से हरिद्वार होते हुए बरेली जा रहे थे और भागूवाला में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शोभित का शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।