फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider couple killed in collision with bus

Bijnor News: बस से टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 09 Jan 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider couple killed in collision with bus
बिजनौर के नूरपुर में सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस के नीचे घुसी बाइक। - फोटो : BIJNOR
बस से टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। पति संग ससुराल जा रही चार माह की गर्भवती को रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर परिजन भी बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
शांति नगर मोहल्ला निवासी शेखर शर्मा गाजियाबाद में फिटर का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी नैंसी(22) की शादी 21 अप्रैल 2022 को धामपुर के कोचिंग सेंटर संचालक शुभम शर्मा(25) के साथ की थी। वर्तमान समय में नैंसी चार माह की गर्भवती थी। शनिवार को नैंसी अपने पति के साथ मायके गजरौला आई थी, जहां से सोमवार को दोपहर करीब एक बजे शेखर शर्मा और पत्नी पूनम शर्मा ने बड़ी खुशी से पुत्री व दामाद को विदा किया। बाइक पर सवार होकर निकले दंपती कुछ देर के लिए चुचैला कलां में ठहर गए। यहां शुभम की बहन रहती हैं। बहन के घर चाय-नाश्ता कर दंपती अपने घर जा रहे थे। नूरपुर व धामपुर के बीच धौलागढ़ गांव के निकट रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि नैंसी ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुत्री और दामाद की हादसे में मौत की मनहूस खबर मिलते ही शेखर शर्मा, पत्नी पूनम शर्मा और नैंसी शर्मा के चाचा दीपक शर्मा बिजनौर को रवाना हो गए।
विज्ञापन

पुत्री-दामाद की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक
गजरौला(अमरोहा) दो दिन से मायके में ठहरी नैंशी शर्मा को पति शुभम शर्मा इसलिए मिलाने लाए थे, वह चार महीने की गर्भवती थी। बाद में मायके में आने में दिक्कत होती। साथ ही डिलिवरी के बाद कई महीने में आना होता। उसका मन अपने माता-पिता से मिलने के लिए कर रहा था। उसके कहने पर शुभम शर्मा खुद साथ लेकर आए। दो दिन ससुराल में रुकने के बाद पत्नी को लेकर सोमवार को अपने घर रवाना हुए। मगर शाम को हादसे में मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed