{"_id":"6467a2a659cba2ef280012b4","slug":"bijnors-skill-will-learn-the-tricks-of-badminton-in-malaysia-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-3468-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मलेशिया में बैडमिंटन के गुर सीखेगा बिजनौर का कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मलेशिया में बैडमिंटन के गुर सीखेगा बिजनौर का कौशल
Fri, 19 May 2023 09:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 May 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के बैडमिंटन खिलाड़ी कौशल चौधरी।
- मोहल्ला जाटान के रामबाग घेर निवासी अशोक चौधरी का पुत्र है कौशल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के युवा अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अब बिजनौर के कौशल चौधरी का चयन प्रशिक्षण के लिए मलेशिया की एक क्रिकेट एकेडमी में हुआ है। एकेडमी की ओर से आयोजित हो रहे शिविर में बैडमिंटन का प्रशिक्षण लेने के लिए कौशल अगले सप्ताह मलेशिया जाएगा।
बिजनौर के मोहल्ला जाटान के रामबाग घेर निवासी अशोक चौधरी और जिम्मी सिंह के पुत्र कौशल चौधरी बचपन से ही बैडमिंटन में जाना पहचाना नाम है। मलेशिया की एक क्रिकेट एकेडमी ने कौशल का चयन उसके प्रदर्शन के आधार अपने यहां होने वाले कैंप में प्रशिक्षण के लिए किया है। कौशल अपने कौच और नौ साथियों के साथ 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए मलेरिया जाएगा। कौशल बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर तक की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। वर्तमान में वह यूपी के लिए अंडर-19 टीम में खेलता है।
कौशल चौधरी नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल में अंडर-14 में गोल्ड मेडल जीत चुका है। इंडियन स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स अंडर-14 का विजेता रहा है। इतना ही नहीं कौशल चौधरी अंडर-17 मिक्स डबल्स में छठा स्थान प्राप्त कर चुका है। वर्तमान में कौशल अनूपश्रीधर एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा है। कौशल ने बताया कि वह देश के लिए मेडल जीतना चाहता है और इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। उसकी मां जिम्मी सिंह और पिता अशोक चौधरी भी उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।