फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Without wearing a mask, inspector make challan to those who did not cut the mask

बिजनौर : बिना मास्क लगाए दरोगा ने काटे मास्क नहीं पहनने वालों के चालान, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Fri, 04 Jun 2021 01:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Jun 2021 01:23 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Bijnor: Without wearing a mask, inspector make challan to those who did not cut the mask
bijnor police - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बिना मास्क लगाए चालान करने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। एसपी ने इस मामले में जांच कराई थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


बिजनौर शहर की जाटान पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा मनोज कुमार दो दिन पूर्व बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के चालान कर रहे थे। इस दौरान दरोगा मनोज ने बिना मास्क लगाने वाले एक युवक का चालान कर दिया था।
विज्ञापन


इस युवक ने देखा कि दरोगा ने खुद भी मास्क नहीं लगाया है, जबकि दरोगा के पास में खड़े दो पुलिसकर्मी मास्क लगाए थे। युवक ने दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की मोबाइल से वीडियो बनाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डाॅ.धर्मवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के मुुताबिक इस तरह की कोताही किसी भी स्तर पर कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना काल में बिना मास्क के रहने की किसी को भी इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed