फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two real brothers died in an accident, villagers said - Poor Amar Singh had only two sons, both gone

Bijnor: एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत, गांव वाले बोले- बेचारे अमर सिंह के दो ही बेटे थे, दोनों चले गए

Sun, 13 Apr 2025 12:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

स्योहारा के गांव सुल्तानपुर निवासी महेंद्र सैनी (40) व भूपेंद्र सैनी (32) गांव झिल्ला में अपने खेत से बाइक से लौट रहे थे। लक्ष्य कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
Bijnor: Two real brothers died in an accident, villagers said - Poor Amar Singh had only two sons, both gone
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत से गांव लौट रहे दो सगे भाइयों की शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। गांव वाले भी दुखी होकर बोले, बेचारे अमर सिंह के दो ही बेटै थे, दोनों ही चले गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन

 

Bijnor: Two real brothers died in an accident, villagers said - Poor Amar Singh had only two sons, both gone
भूपेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी महेंद्र सैनी (40) व भूपेंद्र सैनी (32) पुत्रगण अमर सिंह धामपुर रोड स्थित ग्राम झिल्ला में अपने खेत से गांव बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई लक्ष्य कॉलेज के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनकी शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार अमर सिंह के दो ही पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed