UP: शेयर बाजार में डूबा पैसा, भरपाई के लिए कर डाली ये वारदात, अब दोनों दोस्तों के जेल जाने पर हर कोई हैरान
Bijnor News : शेयर बाजार में पैसा डूबा तो दो दोस्तों ने भरपाई के लिए ये वारदात कर डाली। अब मामले का खुलासा हुआ तो दोनों दोस्तों को जेल जाना पड़ा। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विस्तार
बिजनौर जनपद में एक मकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। चोरी करने वाले दो दोस्तों के नाम सामने आए हैं। बताया गया कि शेयर बाजार में पैसा डूबने पर दोनों दोस्तों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
अब जेल गए दोनों दोस्त
पुलिस के अनुसार, शेयर बाजार में लगा पैसा डूबने पर दोनों दोस्त चोर बन गए। इन्होंने एक मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने मोहल्ला चौधरियान में सात जून को हुई चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी हितेश चंद्रा उर्फ रितिक निवासी मोहल्ला चौधरियान और अनिल निवासी जाटान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब छह लाख रुपये के चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम
बता दें कि मोहल्ला चौधरियान निवासी सचिन चंद्र के घर में उस वक्त चोरी हो गई थी, जब उनका परिवार शादी में गया। शादी से देर रात लौटने पर परिवार सो गया। सुबह होने पर उठे तो घर में चोरी होने की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पड़ताल की। अब पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई
सीओ सिटी अनिल कुमार ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शेयर बाजार में पैसा लगाया था, जिसमें काफी नुकसान हो गया। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने आपस में मिलकर चोरी की योजना बना ली। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, एसआई कुलदीप राणा आदि शामिल रहे।