{"_id":"676f27469aa303e3f00ec193","slug":"bijnor-three-year-old-girl-lost-her-life-due-to-dog-attack-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, बचने के लिए गिरी नाले में... मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, बचने के लिए गिरी नाले में... मौत
Sat, 28 Dec 2024 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 03:46 AM IST
सार
कुत्तों से बचने के लिए बच्ची नाले में भी गिर गई। जख्मी बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव रसूलपुर में घर के सामने खेल रही तीन वर्षीय बालिका फायजा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए बच्ची नाले में भी गिर गई। जख्मी बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर आबाद निवासी मोहम्मद अफसर ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय पौत्री फायजा पुत्री फुरकान बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्ची बुरी तरह से सहम गई और नाली में जा गिरी।
विज्ञापन