फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BIJNOR: The health of defaulter of ten lakh rupees deteriorated

BIJNOR: दस लाख रुपये के बकाएदार की तबियत बिगड़ी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Tue, 17 Jan 2023 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दस लाख रुपये के बकाएदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सरकारी अस्पताल में चैकअप कराने के बाद ठीक होने पर बाकीदार को उसके परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
BIJNOR: The health of defaulter of ten lakh rupees deteriorated
अस्पताल में भर्ती बकाएदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में राजस्व विभाग के अधिकारियों में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब अधिकारियों ने दस लाख रुपए के बाकीदार को पकड़ गाड़ी में बैठा लिया और उसे तहसील लाने आ प्रयास करने लगे। बताया गया कि  इस दौरान आरोपी बाकीदार ने तबियत खराब होने का बहाना बना गाड़ी में फैल गया। अधिकारियों ने ऐसे में बकाएदार को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों की टीम ने चैकअप किया। चैकअप करने के बाद  जब सब कुछ सही पाया गया तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।  बाद में लिखापढ़ी करने के बाद बकाएदार को उसके परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के आदेश पर बकाएदार से बकाया वसूलने को सख्ती से अभियान चल रहा है।  मंगलवार को राजस्व अधिकारियों ने संग्रह अमीनों की मदद से चार बाकीदारों को बकाया जमा न करने के आरोप में गिरफ्तार किया।  इन आरोपियों में से क्षेत्र के गांव इब्राहमिपुर नारायण निवासी कविराज सिंह पुत्र कन्हैया सिंह ने करीब तीन साल पहले एचडीएफसी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड से 7.90 लाख रुपए का लोन लिया था।
विज्ञापन


लोन लेने के बाद जब कविराज सिंह ने जमा नहीं किया तो वह रकम ब्याज, चक्रवृद्वि ब्याज लगने पर  10,50,519 रुपए हो गया। बैंक ने बकाया वसूूलने को बकाएदार की मार्च 2022 में आरसी काट तहसील के भेजी दी।   बताया गया कि जब वह संबंधित बकाएदार को गांव से पकड़ कर गाड़ी से तहसील लेकर आ रहे थे तो उसने गाड़ी में हाथ पैर फैला दिए और तबियत खराब होने का बहाना बना बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने उसे तहसील लाने के स्थान पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने चैकअप करने के उसे सही पाया। बाद में संबंधित बकाएदार को उसके परिजनों को सौप दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अब विभाग की ओर से बकाएदार कविराज के गारंटर बने गांव के ही नौभहार सिंह पर बकाया जमा करने का दबाव बनाया जाएगा।


बकौल इसके अलावा मंगलवार को गांव सददोबैर निवासी बलराज , मदन सिंह को भी गिरफ्तार किया। इनमें से बलराज पर ओबीसी के डेढ़ लाख रुपये और मदन पर दो लाख 84 रुपए का लोन है। सरकथल सानी के गिरधारी पर एसबीआई को एक लाख साठ हजार का लोन है। तीनों को गिरफ्तार कर लोन जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed