फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The groom divorced the very next day of the marriage, the bride kept shedding tears over her fate

Bijnor: शादी के अगले दिन ही दूल्हे ने दे दिया तलाक, अपनी किस्मत पर आंसू बहाती रही दुल्हन, जानें ऐसा क्यों हुआ

Mon, 14 Apr 2025 05:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Apr 2025 05:13 PM IST
सार

नांगल के गांव में दो बहनों की बरात दो अलग-अलग जगहों से एक साथ आई थी। एक बहन तो विदा हो गई, जबकि दूसरी बहन के निकाह के बाद जूता चुराई की रस्म में विवाद हो गया। बरात को बंधक बना लिया गया। सोमवार को दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद तलाक हो गया। 

विज्ञापन
Bijnor: The groom divorced the very next day of the marriage, the bride kept shedding tears over her fate
दुल्हन को दिया तलाक। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

जूता चुराई की रस्म के विवाद ने एक निकाह कुछ ही घंटे में तलाक में बदल गया। विवाद के दौरान बराती बंधक भी बनाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया। आपसी समझौते के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी आसिफ की दो लड़कियों की बरात रविवार को आई थी। दोनों शादियों का प्रोग्राम नांगल स्थित भारत बैक्विट हॉल में हुआ था। एक बरात चांदपुर से आई थी, जो खुशी-खुशी दुल्हन लेकर वापस लौट गई। जबकि दूसरी बरात नजीबाबाद थाना क्षेत्र के हर्सबाड़ा से रिजवान पुत्र सरफराज की आई थी। शादी में जूते चुराई की रस्म के दौरान दूल्हा रिजवान का दुल्हन पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष जूते चुराई की रस्म में 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था, वहीं दूल्हा पक्ष पांच हजार रुपये दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और कहासुनी हो गई। दुल्हन पक्ष के लोग कई बरातियों को बंधक बनाकर अपने गांव सराय आलम ले गए। रविवार की रात करीब दो बजे बरात के बंधक बनाने की सूचना पुलिस को मिली। 
 
विज्ञापन

पुलिस गांव सराय आलम पहुंची और लड़की के पिता आसिफ और दुल्हा रिजवान सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचने पर रात भर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी रही। हल्का दरोगा सुनील पुनिया बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को तलाक देकर निकाह तोड़ दिया। दूल्हे रिजवान ने मोबाइल पर तलाक दे दिया, जिसके बाद बरात वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें...
Murder in Muzaffarnagar: देवर ने की भाभी हत्या, शव बोरे में भरकर रजबहे में डाला, CCTV में कैद हुई करतूत    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed