फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor second in PMAY

पीएमएवाई में दूसरे स्थान पर बिजनौर

Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bijnor second in PMAY
पीएमएवाई में दूसरे स्थान पर बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शहरी की प्रगति में बिजनौर जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जबकि मथुरा जिले को पहला स्थान मिला है। योजना में शहरों में अब तक नौ हजार से अधिक परिवारों को आवास मिल चुके हैं। 18 हजार से अधिक परिवारों के मकान बनने के लिए जियो टैगिंग हो चुकी है। 2021 तक जिले में सभी मकानों का निर्माण पूरा होने की संभावना है।
हर बेघर और कच्चे मकान वालों को घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। योजना में शहर में हर पात्र परिवार को तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। पहली किश्त में 50 हजार, दूसरी में डेढ़ लाख और तीसरी किश्त में 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना में जिले में 30772 मकान बनने हैं। इस वित्तीय वर्ष में 15 हजार मकान बनाने का लक्ष्य दिया गया था। छह हजार मकानों को बनाने के लिए काम चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में जिले में 18 हजार से अधिक मकान बनने का अनुमान है।
विज्ञापन

इनमें से करीब नौ हजार मकान पूरे हो चुके हैं, नौ हजार पात्रों के खाते में दूसरी किश्त भी भेजी जा चुकी है। केेंद्र सरकार द्वारा मकानों के लिए लाभार्थी के खाते में रुपये ट्रांसफर करने, जिया टैगिंग करने व मकान पूरे करने पर रेटिंग की जाती है। इस रेटिंग में मथुरा को पहला, बिजनौर जिले को दूसरा स्थान मिला है। रेटिंग में मिर्जापुर तीसरे, झांसी चौथे और गाजियाबाद पांचवें नंबर पर है। डूडा के परियोजना निदेशक नरेंद्र मिश्रा के अनुसार योजना में नौ हजार से अधिक परिवारों को मकान दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed