फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor seat: All parties engaged in making equation of victory

बिजनौर सीट : जीत का समीकरण बनाने में लगीं सभी पार्टियां

Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bijnor seat: All parties engaged in making equation of victory
बिजनौर सीट : जीत का समीकरण बनाने में लगीं सभी पार्टियां
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। आजादी के बाद से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही बिजनौर विधानसभा सीट के रामलहर के बाद हालात बदल गए। बिजनौर सीट पर इसके बाद कांग्रेस की वापसी नहीं हो सकी। समाजवादी पार्टी के लिए सिर्फ एक उपचुनाव में ही सूखा खत्म हुआ। बाकी 90 के दशक और उसके बाद से भाजपा और बसपा का दबदबा बना रहा। वर्तमान में भाजपा की सुचि मौसम चौधरी विधायक हैं। इस सीट पर कांग्रेस सात बार, बीकेडी और सपा एक-एक बार, जनता पार्टी दो बार, भाजपा पांच बार और बसपा दो बार चुनाव जीती है। हालांकि पिछले सात चुनावों में यहां की जनता हर बार तस्वीर बदल देती है। इस बार भाजपा जीत दोहराने को ताकत झोंक रही है, वहीं बसपा और रालोद-सपा गठबंधन भी जीत के लिए अपने दावे कर रही है। परिणाम ही तय करेंगे कि किसके दावे कितने सही साबित होंगे।
महात्मा विदुर की धरती पर चुनावी मौसम में बिजनौर सीट का मिजाज जिले में अलग ही रहा है। आजादी के बाद से साल 1977 में जनता पार्टी से चुनाव में उतरे कुंवर सत्यवीर ने कांग्रेस का किला ढहा दिया था। हालांकि बाद में दो बार कांग्रेस के विधायक फिर से चुने गए। इसके बाद 1991 में रामलहर आई तो भाजपा को संजीवनी मिल गई। तब भाजपा के विधायक महेंद्र पाल बने थे। इसके बाद से अब तक भाजपा पांच बार चुनाव जीत चुकी है। हालांकि सपा के लिए बिजनौर विधानसभा की धरती बंजर ही साबित हुई, सिर्फ एक बार उपचुनाव में 2014 में यहां से सपा की रुचि वीरा विधायक चुनी गई। हालांकि बसपा भी दो बार चुनाव जीत चुकी है। एक बार बीकेडी और दो बार जनता दल का भी कब्जा रहा। (संवाद)
विज्ञापन

जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश
बिजनौर सीट पर कुल तीन लाख 89 हजार मतदाता हैं। यूं तो किसी पार्टी के पास जातीय आंकड़े सही-सही नहीं हैं, लेकिन सभी पार्टियों का अपना-अपना आकलन हैं। करीब सवा लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता यहां बताए जाते हैं। इसके अलावा 70 हजार मतदाता जाट होने का दावा किया जाता है। वहीं इस सीट पर सैनी मतदाताओं की संख्या भी 50 हजार के आसपास है। कश्यप और राजपूत मतदाताओं की संख्या दस-दस हजार से ज्यादा होने का अनुमान है। इसी तरह सभी पार्टियों ने अन्य पार्टियों के मतदाताओं की संख्या का आकलन भी किया है। चुनाव शुरू होते ही जातीय समीकरण साधने के लिए इन सभी जातियों के प्रभावशाली लोगों को अपनी साथ लाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर विधानसभा सीट
कुल मतदाता 389356
पुरुष मतदाता 203978
महिला मतदाता 185366
मतदान केंद्र 217
बूथ संख्या 472
-------
अब तक बिजनौर सीट से चुने गए विधायक
साल नाम पार्टी
1951 चंद्रावती कांग्रेस
1957 चंद्रावती कांग्रेस
1962 कुंवर सत्यवीर कांग्रेस
1967 कुंवर सत्यवीर कांग्रेस
1969 रामपाल सिंह बीकेडी
1974 अजीजुर्रहमान कांग्रेस
1977 कुंवर सत्यवीर जनता पार्टी
1980 अजीजुर्रहमान कांग्रेस
1989 सुखवीर सिंह जनता दल
1991 महेंद्र पाल सिंह भाजपा
1993 महेंद्रपाल सिंह भाजपा
1996 गजंफर अली बसपा
2002 कुंवर भारतेंद्र सिंह भाजपा
2007 शाहनवाज राणा बसपा
2012 कुंवर भारतेंद्र सिंह भाजपा
2014 रुचिवीरा सपा (उपचुनाव)
2017 सुचि चौधरी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed