फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor ranks 14th in farmer registry

Bijnor News: फार्मर रजिस्ट्री बनाने में बिजनौर प्रदेश में 14वीं रैंक पर

Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bijnor ranks 14th in farmer registry
- फार्मर रजिस्ट्री बनाने पर हर किसान की बन जाएगी नंबर आईडी
विज्ञापन

- नंबर आईडी स्वयं पीएम किसान निधि से अपडेट हो जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हर किसान की डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य चल रहा है। सर्वर डाउन होने से फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। तीन विभागीय कर्मचारियों ने दिन रात कार्य कर एक जनवरी को सर्वाधिक 4753 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई। अफसरों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री बनाने में बिजनौर प्रदेश में 14वीं रैंक पर है।
डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री के लिए लेखपालों, पंचायत सहायकों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। जनसुविधा केंद्रों पर भी किसान अपना पंजीकरण करा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर डाउन होने से किसानों के पंजीकरण बहुत कम हो रहे हैं। इसके लिए वह रात में पंजीकरण का कार्य कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि किसान लेखपाल या जनसेवा केंद्र के माध्यम से डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। किसान मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। बताया कि 21 दिसंबर 2024 से एक जनवरी 25 तक जनपद में 46776 फार्मर आईडी जनरेट की गई है।
विज्ञापन

एक जनवरी को सर्वाधिक 4753 आईडी बनी हैं। एक जनवरी तक जनपद बिजनौर आईडी जनरेट में प्रदेश स्तर पर 14वीं रैंक में है। उन्होंने बताया कि आईडी नंबर जारी होने पर किसान को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सिस्टम स्वयं आईडी को पीएम किसान सम्मान निधि से अपडेट कर लेगा। डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री की आईडी जनरेट होने के बाद किसान की निधि की किस्त जारी रहेगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने बताया कि पूरे जिले में लेखपालों के माध्यम से किसान रजिस्ट्री का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि - नरेटेड फार्मर आईडी
21 दिसंबर 24 - 1059
22 दिसंबर 24 - 2663
23 दिसंबर 24 - 1808
24 दिसंबर 24 - 1933
25 दिसंबर 24 - 2622
26 दिसंबर 24 - 2360
27 दिसंबर 24 - 1930
28 दिसंबर 24 - 1930
29 दिसंबर 24 - 2023
30 दिसंबर 24 - 1565
31 दिसंबर 24 - 1691
01 जनवरी 25 - 4753
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed