फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: On the National Highway, a pickup hit three youths riding a bike, two died

Bijnor: नेशनल हाईवे पर पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, तीसरे का हुआ ये हाल

Tue, 20 Jan 2026 08:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 Jan 2026 08:48 PM IST
सार

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्वाहेड़ी के पास मंगलवार शाम यह भयंकर हादसा हुआ। कार्तिक रस्तोगी और लक्षित राजपूत ने दम तोड़ दिया, जबकि तुषार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Bijnor: On the National Highway, a pickup hit three youths riding a bike, two died
कार्तिक और लक्षित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्वाहेड़ी के पास पिकअप गाड़ी से टकराकर बाइक सवार दो युवकों कार्तिक रस्तोगी और लक्षित राजपूत की मौत हो गई। वहीं, तुषार घायल हो गया। युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे किरतपुर के मोहल्ला कमकरान निवासी कार्तिक रस्तोगी (21) पुत्र प्रशांत रस्तोगी, भगवानपुर निवासी लक्षित राजपूत (18) पुत्र राहुल कुमार और किरतपुर के मोहल्ला भुड्डी निवासी तुषार पुत्र लक्ष्मण बाइक से बिजनौर आ रहे थे। जैसे ही स्वाहेड़ी मोड़ पर पहुंचे तो पिकअप गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान कार्तिक रस्तोगी, लक्षित गंभीर और तुषार घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कार्तिक और लक्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तुषार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पैर में चोट आई है। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed