फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Nikay Chunav Result: BJP leads in Bijnor, Jhalu, Nurpur seats in counting, supporters excited

Bijnor Nikay Chunav Result: मतगणना में बिजनौर, झालू, नूरपुर सीट पर भाजपा आगे, समर्थक उत्साहित

Sat, 13 May 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 May 2023 12:42 PM IST
सार

Bijnor Nagar Nigam Election Result 2023 Updates : निकाय चुनाव में किस किस चीज का ताज सजेगा इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा।  बिजनौर में अधिकतर सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। धामपुर, नहटौर, सहसपुर सीट पर रालोद आगे है। समर्थकों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन
Bijnor Nikay Chunav Result: BJP leads in Bijnor, Jhalu, Nurpur seats in counting, supporters excited
बिजनौर में मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में मतगणना के पहले राउंड में बिजनौर, झालू, नुरपुर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। वहीं धामपुर, नहटौर और सहसपुर में रालोद के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। चांदपुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। बाकी सीट पर सपा और निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


बिजनौर मुख्यालय पर बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी इंदिरा सिंह 6200, सपा प्रत्याशी स्वाति वीरा महाजन 4100 वोट के साथ दूसरे नंवबर पर और तीसरे नंबर पर रालोद प्रत्याशी रूखसाना प्रत्याशी 1700 वोट तथा बसपा प्रत्याशी 900 वोट के साथ चल रही है। चांदपुर में कांग्रेस किरतपुर में सपा धामपुर में रालोद नहटौर में रालोद झालू में भाजपा आगे है।
विज्ञापन


नजीबाबाद में निर्दलय प्रत्याशी, किरतपुर में सपा आगे, सहानपुर, नगीना अध्यक्ष पद निर्दलीय ने बढ़त बना रखी है। नगर पालिका स्योहारा अब तक दूसरे राउंड के चार बूथ और खुल गए हैं। इसमें बसपा आमिर चौधरी 513, साइकिल 1556, कांग्रेस डाॅ.दानिश कमाल 257, झाड़ू फैसल वारसी 2128, भाजपा के प्रत्याशी विनीत देवरा 1656 वोट, आरजेडी शुएब अंसारी 965, निर्दलीय अख्तर जलील 916 वोट पाए हैं। नजीबाबाद अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चक्र मतगणना पूरी हो गई है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर मौअज्जम-4709 वोट, भाजपा से नकुल अग्रवाल-1963 वोट मिलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result Live: मेरठ में BJP से हरिकांत अहलुवालिया आगे, पढ़ें-कहां कैसा मुकाबला

बिजनौर में रालोद का बढ़ता नजर आ रहा जनाधार
नगर निकाय चुनाव में भाजपा, सपा के साथ रालोद भी करीब तीन सीट पर बढ़त बनाएं हुए हैं।

धामपुर, नहटौर, सहसपुर में रालोद के प्रत्याशी अच्छी बढ़त बनाएं हुए हैं। हल्दौर में रालोद प्रत्याशी और भाजपा आगे पीछे का खेल खेल रहे हैं।

मतगणना स्थलों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़
मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। मतगणना केंद्रों से जैसे जैसे प्रत्याशियों के आगे बढ़त लेने की सूचना मिल रही है। वैसे ही समर्थकों में उत्साह बढ़ रहा है। पीछे रहने वाले समर्थकों में मायूष होते हैं। समर्थक खूब नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

सपा-भाजपा प्रत्याशी के बीच हुई धक्का-मुक्की
झालू नगर पंचायत के भाजपा उम्मीदवार और सपा उम्मीदवार में मतगणना स्थल पर डाक मतपत्र के निरस्त को लेकर दोनों में कहासुनी एवं धक्का-मुक्की हो गई थी। पुलिस ने दोनों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed