फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: two youth have death by drowned in Ramganga river and shocked in family

टूटा गमों का पहाड़: गंगा में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Thu, 24 Mar 2022 07:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Mar 2022 07:00 PM IST
सार

गंगा में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी युवकों की मौत से मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Bijnor News: two youth have death by drowned in Ramganga river and shocked in family
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। रामगंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
विज्ञापन


गांव बेरखेड़ा निवासी 13 वर्षीय अथर मलिक और 15 वर्षीय अयान गुरुवार की दोपहर रामगंगा में नहाने गए थे। दोनों युवक नहाते समय गंगा में डूब गए। उधर, जैसे ही परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने युवकों की तलाश शुरू कर दी। वहीं शाम के समय दोनों किशोरों के शव मिल गए। दोनों किशोरों की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने से दो किशोरों की मौत
रामगंगा नदी में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों के शव को गांव के गोताखोरों द्वारा निकाला गया। दो किशोरों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराकर उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हैं। 


गांव बरखेड़ा के आसिफ का 13 वर्षीय पुत्र अथर मालिक और लड्डन खां का 15 वर्षीय पुत्र अयान दोपहर में घर से रामगंगा नदी पर नहाने गए थे। जब वे तीन चार-घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। वहीं रामगंगा नदी के बरखेड़ा घाट के पुल के निकट रामगंगा नदी के किनारे पर एक स्थान पर दोनों के कपड़े और चप्पल रखी हुई मिलीं। दोनों के डूबने की आशंका पर सूचना पुलिस को दी गई। 

इसके बाद पुलिस, ग्रामीणों व गोताखोरों ने नदी में उनकी तलाश शुरू की। एक बंदे के पास रुके हुए पानी में दोनों के शव मिले। शव को बाहर निकलकर परिजन अपने गांव ले गए। शव के गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि परिजन शवों का घर ले गए हैं। वे पोस्टमार्टम न कराकर अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: काम का ठेका दिलाने ले गया दोस्त, मिल बैठकर पी शराब, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed