बिजनौर जनपद के नहटौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर ने पेंटर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। दोनों झोपड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई और फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर परिजन और ग्रामीण थाने पर पहुंचे और नाराजगी जताई। परिजनों ने बुधवार देर रात तक पुलिस से शव लाने की मांग कर की।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के निर्माण में गांव चौहरा निवासी जॉनी मजदूरी का काम कर रहा था। वह बुधवार को गांव के ही कपिल कुमार (28) को रंगाई पुताई का ठेका दिलाने की बात कहकर अपने साथ लेकर आया था।
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहीं काम खत्म होने के बाद दोनों निर्माणाधीन मकान के पास एक झोपड़ी में बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जॉनी ने कपिल कुमार के सिर पर ईंटों से कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को झोपड़ी से कुछ दूरी पर फेंककर जॉनी फरार हो गया।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर कपिल के परिजन और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। उन्होंने बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर विरोध जताया। बुधवार देर रात तक ग्रामीण पुलिस से युवक के शव को लाने की मांग करते रहे।
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पेंटर कपिल कुमार के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी जॉनी उससे रंजिश रखता था, इसी रंजिश में उसने कपिल की हत्या कर दी।