फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: accused on Munshi of indecency and assault with the home guard

Bijnor News : थाने में तैनात मुंशी पर होमगार्ड से अभद्रता-मारपीट करने का आरोप, ये है पूरा मामला

Fri, 10 Mar 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर जनपद के एक थाने में तैनात मुंशी पर होमगार्ड से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bijnor News: accused on Munshi of indecency and assault with the home guard
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर थाने में तैनात मुंशी अमित कुमार और होमगार्ड में मारपीट हो गई। होमगार्ड ने मुंशी के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद होमगार्ड मुंशी पर कार्रवाई कराने की मांग को लेकर विधायक अशोक राणा से उनके पैतृक गांव ठाट जट में जाकर मिले। विधायक ने एसपी से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव साहनपुर नवादा निवासी मेघराज सिंह पुत्र लेखा सिंह धामपुर थाने में होमगार्ड है। बताया गया कि मेघराज सिंह की ड्यूटी रात के 12 बजे से सवेरे के आठ बजे तक रहती है। बताया गया कि जब वह बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11.40 मिनट पर थाने में पहुंचा और उसने वहां रखे होमगार्ड ड्यूटी रजिस्टर में अपनी ड्यूटी को देखा तो आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में तैनात मुंशी अमित कुमार उसके पास आया और अकारण उसके साथ अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको कई थप्पड़ भी मारे। उसने रात में ही कोतवाल को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुंशी अमित ने सभी आरोपों को गलत बताया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट का कहना है कि दोनों को सीओ के पास भेजा गया है। जो भी कार्रवाई होगी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर होगी।

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

पहले भी हो चुका है विवाद
होमगार्ड का कहना है कि मुंशी अमित इससे पहले एसपी पूर्वी धामपुर के कार्यालय में तैनात था। मुंशी का वहां पर भी होमगार्डों से विवाद हो चुका है। शिकायत पर एसपी पूर्वी ने मुंशी को अपने कार्यालय से हटाकर धामपुर पुलिस कोतवाली में भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed