फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Newborn baby girl dies in hospital, family alleges negligence, huge uproar

Bijnor: नवजात बच्ची की अस्पताल में माैत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, जमकर हंगामा

Thu, 03 Oct 2024 09:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Oct 2024 09:36 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद में नवजात बच्ची की हेल्थ केयर सेंटर पर उपचार के दाैरान माैत होने के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने प्रीमैच्योर डिलीवरी करा दी, जिस कारण बच्ची की माैत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Newborn baby girl dies in hospital, family alleges negligence, huge uproar
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिजनाैर जनपद के नहटौर में नवजात बच्ची की मौत होने पर परिजनों ने हेल्थ केयर सेंटर पर हंगामा किया। परिजन व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर बच्ची के शव को मौके पर रखकर धरने पर बैठ गए। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सेंटर को सील कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व किसानों का धरना जारी है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार नगर के मौहल्ला जोशीयान निवासी सोनी शर्मा ने अपनी गर्भवती पत्नी निक्की को मंगलवार को नगर के धुर्वी हैल्थ केयर सेंटर में रूटीन चैकअप के लिए भर्ती कराया था। आरोप है सेंटर संचालिकों ने उसकी ऑपरेशन कर प्री मैचयोर डिलीवरी करा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU Protest: सातवें दिन भी थाने में डटी भाकियू,अनशन कर रहे विजय घोपला का स्वास्थ्य गिरा, चिता पर लेटा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात बच्ची के कमजोर होने पर परिजनों ने उसे बिजनौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने सेंटर पहुंचकर अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन अस्पताल संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी धरने का समर्थन किया। उधर सूचना पर मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी एके सिंह ने अस्पताल को सील कर दिया तथा बिना किसी से बात किए वहां से चले गए। जिस पर परिजन व किसान संगठन के लोग और अधिक आक्रोशित हो गए तथा नोडल अधिकारी के पुनः मौके पर न आने पर धरना जारी रखने की घोषणा कर दी।

वहीं कोतवाल धीरज सिंह ने परिजनों व किसानों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किसानों का कहना है कि धरना नोडल अधिकारी के पुन: आने तक जारी रहेगा। यदि नोडल अधिकारी हठधर्मिता दिखाते हैं तो पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को फिर से मौके पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed