फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Income Tax raid at Dhampur Sugar Mill, officials scrutinizing documents

Bijnor: धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा, दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी, गन्ना महाप्रबंधक को भी गेट पर रोका

Wed, 29 Oct 2025 06:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Oct 2025 06:32 PM IST
सार

आयकर की टीम ने अंदर पहुंचते ही मिल अधिकारियों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और जांच शुरू कर दी। मिल के कर्मचारियों को हटाकर सीआईएसएफ ने सुरक्षा अपने हाथ में ले ली। 

विज्ञापन
Bijnor: Income Tax raid at Dhampur Sugar Mill, officials scrutinizing documents
धामपुर चीनी मिल के गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर चीनी मिल में बुधवार सवेरे छह बजे आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मार दिया। टीम ने मिल के चार प्लांटों शुगर फैक्टरी, केमिकल, डिस्टलरी और पावर प्लांट में एकसाथ कार्रवाई की। इससे मिल प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। सीआईएसएफ के जवानों ने पूरी मिल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। मिल अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर से अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम की कार्रवाई शाम तक जारी थी।
विज्ञापन

 

छापामारी को पहुंची आयकर विभाग की टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। मिल में पहुंचते ही अधिकारियों ने टोलियों में बंटकर कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने चारों प्लांट्स से संबंधित फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। डिजीटल डेटा को भी हासिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ड्यूटी करने पहुंचे कर्मियों और अधिकारियों को भी मिल के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई। कोई भी किसी तरह से मिल परिसर में न आ सके, इसके लिए मेन गेट पर सशस्त्र जवानों की तैनाती कर दी गई। 
 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई अभी दो-तीन दिन और चलनी है। सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही संबंधित टीम ने उनसे पुलिस फोर्स की मांग की है।
 

सीआईएसएफ जवानों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
शुगर फैक्टरी व अन्य प्लांट्स के मुख्य द्वारों पर मिल के निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे लेकिन टीम के अंदर जाते ही सीआईएसएफ के जवानों ने खुद सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथों में ले ली। 
शुरुआत में मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अंदर नहीं जाने दिया लेकिन कुछ समय बाद मिल के कर्मचारियों को पहचान पत्र देखने के बाद प्रवेश दिया गया। पुलिस प्रशासन व मिल प्रशासन को आयकर विभाग की रेड की भनक तक नहीं लग पाई।
 

मिल के अंदर क्या चल रहा है, मुझे नहीं जानकारी: जीएम गन्ना
धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह जब सवेरे 10 बजे फील्ड से लौटने के बाद अपने कार्यालय जाने का प्रयास कर रहे थे तो सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया। बड़ी मुश्किल से काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें मिल में जाने दिया गया। 
महाप्रबंधक ने बताया कि वह फील्ड से लौटकर मिल आ रहे हैं। कौन से विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है? मिल के अंदर क्या चल रहा है? उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
 

अन्य यूनिटों में भी चल रही कार्रवाई
बताया गया कि आयकर विभाग की ओर से छापामारी की कार्रवाई डीएसएम ग्रुप की धामपुर के अलावा संभल, बरेली, रामपुर और उत्तराखंड में काशीपुर यूनिट में भी चल रही है। सभी जगहों पर एक साथ टीमें पहुंची हैं।

ये भी देखें...
जीजा-साली की मौत: मनीषा के सामने ही हो गए पति के दो टुकड़े, चली गई बहन की जान, एक साल पहले ही हुई थी लव मैरिज    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed