फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother-in-law and sister-in-law die: Husband cut into two pieces in front of Manisha, sister lost her life

जीजा-साली की मौत: मनीषा के सामने ही हो गए पति के दो टुकड़े, चली गई बहन की जान, एक साल पहले ही हुई थी लव मैरिज

Wed, 29 Oct 2025 06:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Oct 2025 06:11 PM IST
सार

Meerut News: भराला कट के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। गौरव और उसकी साली रीना की मौत हो गई, जबकि पत्नी मनीषा घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law die: Husband cut into two pieces in front of Manisha, sister lost her life
गौरव की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भराला- दौराला कट के पास बुधवार दोपहर टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। लोईया गांव निवासी गौरव (26) और उसकी साली रीना (21) की मौत हो गई। गौरव की पत्नी मनीषा को अस्पताल ले जाया गया, जहां स्ट्रेचर पर वह गुमसुम पड़ी रही और फिर बेसुध हो गई।
विज्ञापन

 

Brother-in-law and sister-in-law die: Husband cut into two pieces in front of Manisha, sister lost her life
अस्पताल में गुमसुम पड़ी मनीषा। - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से लोईया गांव निवासी गौरव दौराला की डेयरी कॉलोनी में अपनी पत्नी मनीषा के साथ रहता था। बुधवार को गौरव पत्नी मनीषा व साली रीना को लेकर बाइक से मोदीपुरम जा रहा था। दौराला-भराला कट के पास पीछे से आई टूरिस्ट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। गौरव हाईवे पर गिर गया और बस का अगला व पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिस कारण गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Brother-in-law and sister-in-law die: Husband cut into two pieces in front of Manisha, sister lost her life
अस्पताल में भर्ती मनीषा। - फोटो : अमर उजाला
बस के चालक गुजरात के मोरबी निवासी विपिन को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने घायल मनीषा और रीना को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। लोईया निवासी मनीष ने मृतक की शिनाख्त अपने जीजा के रूप में की। 
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चालक विपिन और परिचालक नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने बताया कि वह हरिद्वार से यात्रियों को लेकर मथुरा जा रहा था।
 
विज्ञापन

बस ने गौरव को 10 मीटर तक बाइक समेत घसीटा
भराला कट के पास टूरिस्ट बस ने बाइक समेत गौरव को 10 मीटर तक घसीटा। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का अगला व पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिस कारण गौरव बुरी तरह कुचला गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। लोगों ने जब यह मंजर देखा तो उनकी रूह कांप गई। कई महिलाओं की चीख निकल गई। पुलिस ने शव के टुकड़े समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। 
 

गौरव-मनीषा ने किया था प्रेम विवाह
लोईया गांव निवासी गौरव ने अपनी पड़ोसी मनीषा से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी के साथ दौराला की डेयरी कॉलोनी में रहने लगा था। गौरव वर्तमान में गाजियाबाद में नौकरी कर रहा था, जबकि पत्नी अपने भाई मनीष के साथ दौराला में ब्यूटी पार्लर में सहयोग करती थी। हादसे में जीजा साले की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

ये भी देखें...
Meerut: सुबह उठते ही घुटने लगा दम, एनसीआर में सबसे प्रदूषित हवा मेरठ की, AQI 294 पर पहुंचा    

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed