फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: husband strangled his wife to death and surrenders in police station with his three-year-old son

UP: रात को पत्नी को गला घोंटकर मौत की नींद सुलाया, सुबह तीन साल के बेटे संग थाने पहुंच पति ने किया सरेंडर

Wed, 22 Nov 2023 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति अपने तीन साल के बेटे को लेकर थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Bijnor: husband strangled his wife to death and surrenders in police station with his three-year-old son
बिजनौर पुलिस मौके पर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान में रह रही फरहा की सोमवार की रात उसके पति सलमान ने गला घोंट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


सुबह देर तक नहीं उठने पर फरहा की मां कमरे में पहुंची तो आरोपी दामाद तीन साल के बेटे को लेकर भाग निकला और थाने पहुंच गया। उसने थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या किए जाने की बात कही। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने अवैध संबंधों के शक और आभूषण बेच दिए जाने को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला छापेग्रान निवासी रहीमुद्दीन की पुत्री फरहा का निकाह पांच वर्ष पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के गांव बदल्लोपुर मठेरी निवासी सलमान पुत्र अब्दुल करीमुद्दीन से हुआ था।

आरोप है ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। इसके चलते वह दो वर्षों से अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। उसका पति सलमान पूना में रहकर काम कर रहा था और उसके घर आता जाता रहता था।

आठ दिन पूर्व फरहा की छोटी बहन नेहा का निकाह हुआ। इसमें शिरकत करने के लिए सलमान भी आया था। रात में सलमान ने फरहा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ भरत सोनकर और कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed