{"_id":"629c8b88ab771a7fe127d27a","slug":"bijnor-health-department-alerts-about-monkeypox-disease-people-coming-from-africa-will-be-reporting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अफ्रीका से आने वाले लोगों की होगी रिपोर्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अफ्रीका से आने वाले लोगों की होगी रिपोर्टिंग
Sun, 05 Jun 2022 04:25 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Jun 2022 04:25 PM IST
सार
भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी बिजनौर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अफ्रीका से आने वाले लोगों की रिपोर्टिंग करने के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण सात से 14 दिनों तक रहते हैं।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीका देशों में मंकीपॉक्स बीमारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिसके चलते अफ्रीका देशों से जिले में आने वाले लोगों की रिपोर्टिंग की जाएगी। अगर उनमें मंकीपॉक्स के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें घर पर आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स बीमारी अफ्रीका देशों में तेजी से फैल रही है। हालांकि भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अफ्रीका से आने वाले लोगों की रिपोर्टिंग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि मंकीपॉक्स संक्रमण बंदरों और जंगली जानवरों के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस कटी-फटी त्वचा, श्वासनली, आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती
इसके बाद व्यक्ति को बुखार के साथ-साथ शरीर पर निशान बन जाते हैं। मंकीपॉक्स बीमारी ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, यूएसए, यूरोप, कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत 12 देशों में पैर पसार चुकी है। केंद्र सरकार ने अफ्रीका से आने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
पपड़ी छूटने के बाद स्वस्थ हो जाता है मरीज : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण सात से 14 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद शरीर पर पड़े चकत्ते सूखकर पपड़ी बन जाते हैं। जब पपड़ी छूट जाती है तो व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है। अफ्रीका से आने वाले लोगों की रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।