बिजनौर शर्मसार: फूफा ने लूटी किशोरी की आबरू, बुआ ने भी आजम से कराई दरिंदगी, थाने में बेहोश होकर गिरी पीड़िता
Bijnor News : फूफा की गंदी हरकत के बारे में पता चला तो हर किसी के होश उड़ गए। फूफा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बुआ भी बेरहम निकली और उसने गांव के ही आजम से किशोरी के साथ दरिंदगी कराई। वहीं, पीड़िता थाने में बहोश होकर गिर पड़ी।
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा में रिश्ते के फूफा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी ने अपने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, बेटी की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मुरादाबाद निवासी पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री के साथ उसके फूफा नें दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी बुआ को दी तो बुआ ने उसको चुप रहने के लिए कहते हुए किसी को भी घटना की जानकारी देने से मना किया। जिसके बाद बुआ ने गांव के ही आजम को बुलाया और उसे भी हैवानियत करने के लिए नाबालिग के पास भेज दिया।
वहीं, पीड़ित किशोरी ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मेडिकल परीक्षण से पूर्व किशोरी बेहोश
थाना प्रांगण में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाई गई दुष्कर्म पीड़िता किशोरी बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन किशोरी को सीएचसी भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना था कि किशोरी को दौरा पड़ गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स
तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों आजम, जयवीर निवासीगण भगवानपुर रैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया गया है। - राजीव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक स्योहारा
यह भी पढ़ें: जज के भतीजे की हत्या का खुलासा: बचपन के दोस्त निकले हत्यारोपी, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह