फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: girls college changed the time troubled by molester, DGP UP took cognizance of Amar Ujala news

Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स

Thu, 24 Aug 2023 11:31 AM IST
Dimple Sirohi विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Aug 2023 11:31 AM IST
सार

शोहदों की वजह से मेरठ के कॉलेज द्वारा समय बदलने की खबर को अमर उजाला ने जैसे ही प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मामला लखनऊ तक गूंज गया। कॉलेज के आसपास के थानों की फोर्स मौके पर दौड़ पड़ी। मामले में डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut: girls college changed the time troubled by molester, DGP UP took cognizance of Amar Ujala news
शोहदों से तंग आकर कॉलेज ने बदला समय - फोटो : amar ujala

विस्तार

शोहदों पर नकेल कसने के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित आरजी इंटर कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्व मंडराते रहते हैं, जो छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं।

विज्ञापन


उनकी परेशानी को देखते हुए कॉलेज को पढ़ाई का समय ही बदलना पड़ गया है। अब तय समय से आधा घंटे पहले कॉलेज शुरू होता है और आधा घंटा पहले ही छुट्टी कर दी जाती है। छात्राओं और स्कूल की बेबसी, पुलिस की कार्यशैली और निगरानी पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन


वहीं कॉलेज के समय बदलने की अमर उजाला में खबर प्रमुखता से छापी गई तो इस पर डीजीपी ने तुरंत संज्ञान लिया। एसएसपी मेरठ को फोन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। सीओ सिविल लाइन को जांच के लिए आरजी इंटर कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के मामले में यह कॉलेज हमेशा उच्च पायदान पर रहा है। मौजूदा समय में करीब तीन हजार छात्राएं स्कूल में पढ़ती हैं, जो शहर के अन्य कॉलेजों के मुकाबले काफी अधिक है।

प्राधानाचार्य राजनी रानी शंखधर का कहना है कि इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। आसपास कई अन्य कॉलेज हैं, जब तक दूसरे कॉलेज की छुट्टी होती है तब तक छात्राएं अपने घर पहुंच जाती हैं।

सुबह का समय भी आधा घंटा पहले का ही शेड्यूल बनाया गया है। यदि दूसरे कॉलेजों के मुताबिक ही समय रखा जाए तो अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और ऐसी परिस्थिति में छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

पिछले दिनों एसएसपी के सामने भी कॉलेज की छात्राओं ने यह समस्या उठाई थी लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कई छात्राएं कॉलेज जाने से भी कतराती हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, डेंगू का खतरा बढ़ा, बिजनौर में गुलदार का क्षत-विक्षत शव मिला

हर रोज प्रार्थना में छात्राओं को दिया जाता हैं संदेश
छात्राओं को हर रोज जागरूक किया जाता है। कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान छात्राओं को बताया जाता हे कि यदि रास्ते में उन पर कोई भद्दा कमेंट करता है या अन्य हरकत करता है तो बहस करने की बजाय वाहन का नंबर नोट कर ले और कॉलेज में बता दें, जिससे कॉलेज प्रबंधन उसकी शिकायत पुलिस से कर सके।


 

यहां होनी चाहिए पुलिस की तैनाती
प्रधानाचार्य का कहना है कि कॉलेज के आसपास तीन स्थान ऐसे हैं कि जहां पर सुबह और छुट्टी के समय पुलिस की तैनाती जरूरी है। इसमें लाल बुक डिपो के पास, बच्चा पार्क और शिव चौक शामिल हैं। इन स्थानों तक छात्राओं  की काफी भीड़ रहती है।

मनचलों पर करेंगे कार्रवाई
कॉलेजों के खुलने और बंद होने के समय एंटी रोमियों स्कवायड आसपास ही रहती है, फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के वाहन को भी कॉलेजों के पास लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed