{"_id":"69834de5169a5fc88103ceda","slug":"bijnor-female-leopard-killed-after-being-hit-by-vehicle-in-afzalgarh-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अफजलगढ़ में वाहन की टक्कर से मादा गुलदार की मौत, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अफजलगढ़ में वाहन की टक्कर से मादा गुलदार की मौत, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया
Wed, 04 Feb 2026 07:19 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:19 PM IST
सार
भज्जावाला क्षेत्र में मंगलवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा गुलदार की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुलदार की मौत
विस्तार
अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के भज्जावाला क्षेत्र में मंगलवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा गुलदार की मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे गुलदार का शव पड़ा देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीलीडैम स्थित वन चौकी ले जाया गया। वहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
वनकर्मी विवेक चौधरी ने बताया कि गुलदार के शव को सुरक्षित वन चौकी भेज दिया गया है। वहीं नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृत गुलदार मादा थी और उसकी उम्र करीब तीन वर्ष थी। फिलहाल वन विभाग हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहा है।
