फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead bodies of two youths found in a tanker parked in a sugar mill, villagers create ruckus

Bijnor: चीनी मिल में खड़े टैंकर में मिले दो युवकों के शव, सैकड़ों ग्रामीणों का हंगामा, ये मामला आ रहा सामने

Tue, 16 Sep 2025 08:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 16 Sep 2025 08:29 PM IST
सार

शुगर मिल के बायो वेस्टेज प्लांट में खड़े टैंकर में सलमान और मुकेश के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या होने की बात कहते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा कर दिया। पुलिस और मिल ने गैस से मौत होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Bijnor: Dead bodies of two youths found in a tanker parked in a sugar mill, villagers create ruckus
मुकेश और सलमान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुगर मिल के बायो वेस्टेज प्लांट में खड़े टैंकर में मंगलवार शाम गांव पल्लावाला निवासी सलमान (28) और गांव सरकड़ा निवासी मुकेश (25) के शव पड़े मिले। सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठने दिए। उधर, पुलिस ने टैंकर की सफाई करते हुए गैस से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

 

Bijnor: Dead bodies of two youths found in a tanker parked in a sugar mill, villagers create ruckus
शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश पुत्र कैलाश सिंह शुगर मिल में टैंकर ले जाने वाले ट्रैक्टर पर चालक था। उसका पास में ही स्थित गांव पल्लावाला के सलमान पुत्र महबूब से मेलजोल था। सलमान कबाड़ की फेरी करता था। भाई अरमान ने बताया कि सलमान मंगलवार दोपहर घर से धामपुर जाने के लिए निकला था। उसके बाद उन्हें उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। 

ये भी देखें...
UP: देहरादून में बादल फटने से मेरठ के कैफ की मौत, अचानक ढहकर नदी में गिर गई पांच मंजिला बिल्डिंग    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Dead bodies of two youths found in a tanker parked in a sugar mill, villagers create ruckus
टैंकर जिसमें शव मिले। - फोटो : अमर उजाला
पता लगते ही भारी संख्या में दोनों गांवों के ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर दोनों के शव टैंकर में डाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मुकेश के परिजनों का कहना है कि वह सुबह करीब आठ बजे काम पर गया था। पुलिस ने दोनों के शवों को टैंकर से बाहर निकलवाया। देर शाम तक ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिए। 
 
विज्ञापन

Bijnor: Dead bodies of two youths found in a tanker parked in a sugar mill, villagers create ruckus
हंगामा करते ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव और सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। उधर, थाना धामपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे शुगर मिल धामपुर के एचआर मैनेजर विजय गुप्ता ने बायो वेस्टेज प्लांट टैंकर में दो व्यक्तियों की मौत होने की सूचना दी। मुकेश टैंकर में धामपुर शुगर मिल की केमिकल यूनिट से बायो कंपोस्ट लेकर वेस्टेज प्लांट में आया था। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया वेस्टेज टैंकर की सफाई के दौरान बनी गैस में दम घुटने से दोनों की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का पता चल पाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed